Google: भारत में बनेंगे पिक्सेल फोन और क्रोमबुक

You are currently viewing Google: भारत में बनेंगे पिक्सेल फोन और क्रोमबुक

Google for India 2023 के 9th एडिशन में कई बड़ी घोषणाएं की। इवेंट में गूगल ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया कि अब गूगल पिक्सेल सीरीज स्मार्टफोन और क्रोमबुक को भारत में बनाया जाएगा। इसके अलावा, इवेंट में गूगल ने यूट्यूब सेफ्टी, गूगल पे और मेट्रो टिकट बुकिंग जैसे मुद्दों पर भी बड़ी घोषणाएं की।

भारत में निर्मित पहला पिक्सेल डिवाइस 2024 में बाजार में आएगा। गूगल ने आगे कहां कि भारत वास्तव में एंड्रॉयड के लिए एक विशेष स्थान रहा है और भारत से मिली सीख ने गूगल को एंड्रॉयड को सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद की है। भारत में पिक्सेल 8 और पिक्सेल वॉच 2 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, भारत 2022 में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन के मामले में तीसरे स्थान पर है।

गूगल सर्च पर एआई पावर्ड ओवरव्यू जल्द ही भारत में इंग्लिश और हिंदी में उपलब्ध होगा।

गूगल टेक्नोलॉजी के कॉम्बीनेशन का उपयोग करके हानिकारक कंटेंट को हटाने पर भी फोकस कर रहा है, कंपनी ने यूट्यूब पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले 2 मिलियन से अधिक वीडियो हटा दिए हैं।

गूगल पे ने भारत में 12,000 करोड़ रुपये के स्कैम रोके हैं। कंपनी ने 3,500 लोन देने वाले ऐप्स को हटा दिया है। भारत में गूगल प्ले प्रोटेक्ट अब और भी अधिक शक्तिशाली है।

 

Leave a Reply