मध्यप्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: CM यादव महेश्वर में करेंगे शस्त्र पूजन, प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी

You are currently viewing मध्यप्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: CM यादव महेश्वर में करेंगे शस्त्र पूजन, प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

दशहरा पर्व, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व देवी दुर्गा और भगवान राम की पूजा के लिए समर्पित है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई पौराणिक मान्यताएं हैं। दरअसल, दशहरा पर्व के पीछे की पौराणिक कथा भगवान राम और रावण की कहानी से जुड़ी हुई है। लेकिन इस पर्व को मनाने के पीछे एक और मान्यता है जो महिषासुर नामक राक्षस के वध से जुड़ी है। बता दें, यह पर्व शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मनाया जाता है, जो देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है।

दशहरा पर्व के दिन देवी दुर्गा और भगवान राम की पूजा की जाती है, साथ ही इस दिन रावण के पुतले का दहन करके दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग शस्त्र-पूजा भी करते हैं और नया कार्य प्रारंभ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो कार्य आरंभ किया जाता है, उसमें विजय मिलती है।

इसी कड़ी में आपको बता दें कि इस वर्ष मध्यप्रदेश में दशहरा पर्व शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, देवी अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण के कार्यों की स्मृति में विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी 300वीं जयंती पर उनके शासन स्थल महेश्वर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंत्री-परिषद के सदस्य अपने-अपने प्रभार के अथवा विधानसभा क्षेत्र के जिलों में, सांसदगण अपने संसदीय क्षेत्र के जिलों में और विधायकगण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य शासन द्वारा आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समस्त जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply