CM यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुवात, फेहराया तिरंगा ; यात्रा से पहले CM ने लिया झूले का आनंद …

You are currently viewing CM यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुवात, फेहराया तिरंगा ; यात्रा से पहले CM ने लिया झूले का आनंद …

जनतंत्र , मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :

इस साल भारत 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसी के चलते राजधानी भोपाल में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुवात सीएम डॉ. मोहन यादव ने नरेला विधानसभा के सुभाष आरओबी से तिरंगा लहराकर की। यात्रा में हजारों लोग तिरंगा लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और अपने घरों में तिरंगा फहराकर भारतीय एकता और अखंडता का संदेश फैलाएं।

इस दौरान सीएम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह को सम्मानित किया। CM यादव ने “X” पर लिखा – “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला तिरंगामय हो गया है। ” कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में जाने से पूर्व CM ने सावन के झूले का आनंद लिया। CM ने सावन के चौथे सोमवार के दिन झूले पर खड़े होकर उत्साह और उमंग के साथ झूला झूला। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल “X” पर भी एक वीडियो पोस्ट किया है। CM ने लिखा – “आज तिरंगा यात्रा में जाने से पूर्व सावन के झूले का आनंद लिया… हमारी संस्कृति में सावन और झूले का अनूठा संगम है, जो हमें नव ऊर्जा एवं नव उल्लास से भर देती है। हम सब अपनी अनुपम संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहें और समृद्ध जीवन का आनंद लें। ”

 

Leave a Reply