CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: उज्जैन को मिलेगी “जू” की सौगात, औद्योगिक क्षेत्र में लगेगी पेप्सीको फैक्ट्री: सिंहस्थ-2028 के लिए 2329 करोड़ के विकास कार्य, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए जून 2027 तक पूरा करने के निर्देश

You are currently viewing CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: उज्जैन को मिलेगी “जू” की सौगात, औद्योगिक क्षेत्र में लगेगी पेप्सीको फैक्ट्री: सिंहस्थ-2028 के लिए 2329 करोड़ के विकास कार्य, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए जून 2027 तक पूरा करने के निर्देश

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर उज्जैन में कालिदास अकादमी परिसर में नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को शुभकामनाएं दीं और उज्जैन को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि उज्जैन के गौरव में वृद्धि के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और शहर को आधुनिक और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।

476 करोड़ रुपये के सीवरेज कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात अमृत 2.0 मिशन के तहत शहर के विभिन्न वार्डों और सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से 3 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और उज्जैन के स्वच्छता और आधारभूत संरचना में बड़ा सुधार होगा।

सिंहस्थ-2028 के लिए 2329 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 को लेकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि सिंहस्थ के भव्य आयोजन के लिए हम कृत-संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि—
🔹 सिंहस्थ के अंतर्गत 2329 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं।
🔹 जल संसाधन विभाग द्वारा 2533 करोड़ रुपये की 3 प्रमुख परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
🔹 ऊर्जा विभाग द्वारा 329 करोड़ रुपये की लागत से 6 कार्य किए जा रहे हैं।
🔹 9650 करोड़ रुपये की लागत से टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
🔹 पर्यटन विकास के लिए 382 करोड़ रुपये और संस्कृति विभाग के लिए 259 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं।
🔹 मेडिसिटी परियोजना के तहत मेडिकल कॉलेज और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वस्त किया कि सिंहस्थ-2028 के समस्त कार्य जून 2027 तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “सिंहस्थ का व्यापक और भव्य आयोजन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”

उज्जैन को मिलेगी विश्व स्तरीय पेप्सीको फैक्ट्री और जू की सौगात

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध पेप्सीको कंपनी द्वारा एक बड़ी फैक्ट्री स्थापित की जाएगी, जिसमें आलू के चिप्स का उत्पादन होगा। यह उद्योग न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा, बल्कि उज्जैन को औद्योगिक क्षेत्र में एक नई पहचान भी देगा

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि उज्जैन को शीघ्र ही एक विश्व स्तरीय “जू” (चिड़ियाघर) की सौगात भी मिलेगी, जिससे शहर में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

गौ-पालन को प्रोत्साहन और कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में देश और दुनिया के निवेशक आगे आ रहे हैं और गौ-पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि—

  •  जो भी नागरिक अपने घर में गौ-पालन करेंगे, उन्हें सरकार द्वारा बोनस दिया जाएगा।
  • असहाय और निराश्रित गौ-माता का पालन सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • शहरों में 10,000 गौ-धारण क्षमता की गौ-शालाएं बनाई जाएंगी।
  • गौ-शालाओं को मिलने वाली प्रति गौ-माता अनुदान राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल और ताप्ती नदी परियोजनाओं के माध्यम से अगले कुछ वर्षों में 100 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

मेट्रोपॉलिटन सिटी पर भी होगा कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब मेट्रोपॉलिटन शहरों के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार बड़े शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है

उज्जैन के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “हम भाग्यशाली हैं कि हमें उज्जैन जैसा पवित्र और ऐतिहासिक नगर मिला है।” उन्होंने जनता से आह्वान किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है

Leave a Reply