CM शिवराज ने ‘महाकाल लोक’ फेज-2 का किया लोकार्पण:उज्जैन में दिवाली जैसा नजारा, अन्न क्षेत्र भी भक्तों को समर्पित; देखें तस्वीरें

You are currently viewing CM शिवराज ने ‘महाकाल लोक’ फेज-2 का किया लोकार्पण:उज्जैन में दिवाली जैसा नजारा, अन्न क्षेत्र भी भक्तों को समर्पित; देखें तस्वीरें

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन में महाकाल लोक के दूसरे चरण का लोकार्पण किया। इसमें हाईटेक अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, पार्किंग समेत कई कार्य शामिल हैं। महाकाल लोक फेज टू के लोकार्पण के मौके पर उज्जैन में दिवाली जैसा माहौल दिखा। जमकर आतिशबाजी की गई।

सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ गुरुवार रात करीब 8 बजे उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले नीलकंठ क्षेत्र में पथ, द्वार, अवंतिका हाट, प्रसादम शिशु मंदिर मार्ग, भूमिगत/भूतल पार्किंग व अन्य जगहों का लोकार्पण किया। इसके बाद अन्न क्षेत्र के लोकार्पण के लिए पूजन भी किया।

51 हजार दीप किए प्रज्जवलित

महाकाल लोक के दूसरे चरण के लोकार्पण के मौके पर 51 हजार दीप प्रज्जवलित किए गए। सीएम शिवराज सिंह ने भी दीप जलाएं। साथ ही यहां मंजीरे भी बजाए। सांसद अनिल फिरोजिया ने सीएम चौहान का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस दौरान महाकाल लोक के मुख्य द्वार पर लोक कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर महाकाल लोक में खूबसूरत रोशनी की गई थी।

संतों का किया सम्मान

सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद संतों काे भगवान महाकालेश्वर का चित्र और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने संतो से कहा आप हमें सही रास्ते पर चलाने का मार्गदर्शन करते रहे। राजनीति की राहें बड़ी रपटिली होती है। कदम कदम पर फिसलने का खतरा होता है। कई बार खुद ही फिसल जाते है। कई बार चक्कर में डालने वाले कई आ जाते है।

सीएम शिवराज सिंह ने अन्नक्षेत्र के लोकार्पण के लिए पूजन भी किया।


CM शिवराज ने इन कार्यों का किया लोकार्पण

  • नीलकंठ परिसर
  • शक्ति पथ
  • महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र
  • महाकाल तपोवन
  • महाराजवाडा, द हेरिटेज
  • पुष्पकरणी, अनुभूति वन, चिंतन वन
  • महाकालेश्वर शिखर दर्शन
  • आपातकालीन प्रवेश एवं निर्गम
  • अमरनाथ गुफा

 

सीएम शिवराज सिंह ने भक्तों के साथ मंजीरे भी बजाए।