मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा: टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, निवेशकों से सीएम यादव करेंगे वन-टू-वन चर्चा …

You are currently viewing मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा: टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, निवेशकों से सीएम यादव करेंगे वन-टू-वन चर्चा …

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चार दिवसीय जापान दौरा देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गया है। 28 जनवरी को टोक्यो में उन्होंने भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत और जापान के ऐतिहासिक और मजबूत रिश्तों को और गहराई देने पर चर्चा हुई।

डॉ. यादव का दौरा 31 जनवरी तक चलेगा, जहां वे जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों को भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2025) के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह समिट निवेश के नए अवसर खोलने और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने का एक शानदार मंच बनेगी।

मुख्यमंत्री का टोक्यो पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक तिलक और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें एक प्रतीकात्मक तलवार भेंट की गई, जो भारतीय संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। डॉ. यादव ने टोक्यो के एडोगावा सिटी में स्थित महात्मा गांधी पार्क में जाकर बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत को जापान के गौतम बुद्ध के विचारों से जोड़ते हुए दोनों देशों के गहरे संबंधों की बात कही।

आपको बता दें, यूके और जर्मनी की यात्रा के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान दौरे पर हैं। जापान के 3 शहरों में वे निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे और निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2025) के लिए आमंत्रित करेंगे। वहीं, ‘फ्रेण्डस ऑफ एमपी’ भी निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने के प्रयास कर रहा है। बता दें, जापान को जीआईएस के लिए पार्टनर कंट्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई कि मध्यप्रदेश में निवेश आएगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।

मुख्यमंत्री का जापान दौरा: प्रमुख कार्यक्रम

  • महात्मा गांधी पार्क में पुष्पांजलि: सीएम यादव एडोगावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क जाकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे।
  • ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप’: भारतीय दूतावास में आयोजित इस रोड शो में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।
  • उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग: सीएम यादव जापान के प्रमुख संगठनों जैसे केदानरेन और जेट्रो एचक्यू के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
  • कोबे और ओसाका यात्रा: सीएम यादव ‘सिस्मेक्स’ और ‘पैनासोनिक एनर्जी’ जैसी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी साइट्स का दौरा करेंगे।

Leave a Reply