इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल! निगम कर्मचारियों पर हिंदू संगठन का हमला, नगर निगम के वाहनों में तोड़फोड़, कई कर्मचारी घायल

You are currently viewing इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल! निगम कर्मचारियों पर हिंदू संगठन का हमला, नगर निगम के वाहनों में तोड़फोड़, कई कर्मचारी घायल

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

मध्य प्रदेश के इंदौर में क्रिसमस के दिन उस वक्त बवाल हो गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कर्मचारियों पर हमला कर दिया। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब नगर निगम की टीम अवैध गौशाला को तोड़ने के बाद वहां से गायों को गाड़ियों में भरकर ले जा रही थी।

दरअसल, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में निगम का अमला अतिक्रमण हटाने आया था। उन्होंने गौशाला को तोड़कर गायों को गाड़ियों में भरना शुरू कर दिया। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और गायों को ले जाने के तरीके पर नाराजगी जताई। निगमकर्मियों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

खास बात यह है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होने की सूचना पर पुलिस पहले से ही मौके पर थी। लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला करते रहे। हालाँकि बाद में पुलिस ने बजरंग दल और निगमकर्मियों को अलग किया। बता दें, इस घटना में निगम के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं, मामले में नगर निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल का कहना है कि – ‘हमने अवैध गाय के बाड़े पर कार्रवाई की थी, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ था। हमलावरों ने न केवल गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। वहीं, आगे की कार्रवाई के लिए निगम कमिश्नर से बात करके कदम उठाया जाएगा। नगर निगम उपायुक्त ने इस हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply