जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का शोर नतीजों के साथ ही थम गया है। अब सरकार गठन की बारी है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत के साथ इतिहास रच दिया है, तो वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला है। हालाँकि, दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक सीटों पर अभूतपूर्व विजय पाई है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान CM यादव ने यहाँ चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने जिन सीटों पर प्रचार किया, ज्यादातर में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं।
जिसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिन-रात कार्य कर रहे सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वोट देने वाली जनता का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार माना।
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।