भोपाल गैंगरेप केस: फरहान को पुलिस हिरासत में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कोशिश में हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती!

You are currently viewing भोपाल गैंगरेप केस: फरहान को पुलिस हिरासत में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कोशिश में हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती!

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

भोपाल के बहुचर्चित हिंदू छात्राओं से गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी फरहान शुक्रवार रात पुलिस की हिरासत में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फरहान ने रिमांड के दौरान खुद को ले जा रही टीम के एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की, इस दौरान हुई छीना-झपटी में गोली चल गई जो उसके पैर में जा लगी। फरहान को तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब आरोपी पर हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

घटना रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच की है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस केस में एक और फरार साथी अबरार, बिलकिसगंज (जिला सीहोर) में छिपा है। इसी सुराग पर पुलिस टीम आरोपी फरहान को लेकर रवाना हुई थी। रास्ते में रातीबड़ थाना क्षेत्र के सरवर गांव के पास आरोपी ने पेशाब करने का बहाना बना वाहन रुकवाया। जैसे ही वह नीचे उतरा, उसने SI विजय बामने की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। इस दौरान छीना-झपटी हुई और गोली चल गई।

फरहान इस पूरे केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह भोपाल के एक नामी कॉलेज से MBA कर रहा था और पहले इसी कॉलेज से BBA भी कर चुका है। उसके मोबाइल से मिले वीडियो ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। जांच में खुलासा हुआ कि फरहान ने तीन छात्राओं के साथ एक ही समय पर रेप किया और बेरहमी से उनकी पिटाई की। एक अन्य वीडियो में वह इंदौर की एक पीड़िता के साथ है, जिसमें वह रेप के साथ-साथ उसे सिगरेट से जलाता भी दिख रहा है।

फरहान पीड़िताओं को नशा देकर उनका यौन शोषण करता था। वह गांजे और शराब का आदी है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह लड़कियों के साथ न सिर्फ रेप करता था, बल्कि मारपीट करता, उन्हें धमकाता और उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करता था। सभी वीडियो एक खास फोल्डर में सेव थे। फरहान को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उल्टे वह पुलिस को गुमराह करने के लिए इंदौर की पीड़िता से प्रेम और शादी की झूठी बातें करता रहा।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेशभर में आक्रोश फैला दिया है। फरहान के साथ पकड़े गए अन्य आरोपी भी उसके करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। सभी ने मिलकर कॉलेज की छात्राओं को निशाना बनाया। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई का दबाव है।

Leave a Reply