प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की तैयारियों की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण; अधिकारियों को दिए निर्देश

You are currently viewing प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की तैयारियों की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण; अधिकारियों को दिए निर्देश

जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

“बुंदेलखंड—जहां वीरता की अनमोल धरोहर, अद्वितीय पराक्रम और शौर्य की गाथाएं सुनाई देती हैं! यह वही भूमि है जहां आल्हा-उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे महान व्यक्तित्वों ने अपना लोहा मनवाया।” अब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यहीं बुंदेलखंड एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहां हर कदम परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है!

बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बागेश्वर धाम भी जाएंगे और खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को पूरी गरिमा के साथ आयोजित किया जाना चाहिए और किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और समय सीमा में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बुंदेलखंड में पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और पहला फाइव स्टार होटल स्थापित किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन हेतु भी आने वाले हैं, जो बुंदेलखंड के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को ‘फीनिक्स के पक्षी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह क्षेत्र अपने इतिहास और गौरवपूर्ण परंपराओं से एक बार फिर जीवित हो रहा है। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस अवसर पर कहा कि यह पहला मौका होगा जहां एक मंदिर में अस्पताल की सुविधा होगी।

इस मौके पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन और पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक छतरपुर ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और कई अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply