रांची। रांची से ईडी की एक और बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के पीएस (निजी सचिव) संजीव कुमार लाल के यहां ताबड़तोड़ छापामारी चल रही है। इस दौरान टीम को 25 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। ये रुपये संजीव कुमार लाल के नौकर के घर मे रखे गए थे। इस सिलसिले में ईडी की पूछताछ जारी है और रुपयों के स्रोत पर जानकारी ली जा रही है। संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम यहीं रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू में रहते हैं और रुपये भी यहीं से मिले हैं। कुल छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है। इसके अलावा, पुंदाग के सेल सिटी में भी ईडी की टीम (ED Raid) पहुंची हुई है। वहां पथ निर्माण विभाग से जुड़े इंजीनियर के यहां छापमारी चल रही है। प्रारंभिक सूचना है कि 23 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम (Virendra Ram) से जुड़े मामले में यह छापमारी चल रही है। वीरेंद्र राम के पास सवा सौ करोड़ की संपत्ति का ईडी ने खुलासा किया था।
मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के यहां ताबड़तोड़ छापामारी; 25 करोड़ कैश बरामद
![You are currently viewing मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के यहां ताबड़तोड़ छापामारी; 25 करोड़ कैश बरामद](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/05/06_05_2024-ranchi_ed_raid_23711779_9434753.webp)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 6, 2024
- Post category:अभी अभी / देश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article Haryana की उपस्थिति से 1966 में, 14 लोकसभा चुनावों में से एक चुनाव को छोड़कर, राज्य के सांसदों ने केंद्र में सरकार बनाने में भूमिका निभाई](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_39-4-300x175.jpg)
Haryana की उपस्थिति से 1966 में, 14 लोकसभा चुनावों में से एक चुनाव को छोड़कर, राज्य के सांसदों ने केंद्र में सरकार बनाने में भूमिका निभाई
![Read more about the article AAP Punjab का बड़ा ऐलान, मंत्रियों और विधायकों के साथ Kejriwal के खिलाफ कल भूख हड़ताल पर बैठेंगे](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_18-1-300x175.jpg)
AAP Punjab का बड़ा ऐलान, मंत्रियों और विधायकों के साथ Kejriwal के खिलाफ कल भूख हड़ताल पर बैठेंगे
![Read more about the article Chaudhary Devi Lal के परिवार से ये चार सदस्य हिसार सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, Ranjit Singh और Dushyant Chautala के नाम भी शामिल](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_48-300x175.jpg)