नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (23 मई) को दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- संविधान में हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है, लेकिन BJP कहती है कि वो संविधान को खत्म कर देगी। राहुल ने कहा- भाजपा वालों को ये सपने नहीं देखने चाहिए। ये लोग ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। भाजपा के सामने करोड़ों देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता है। राहुल ने आगे कहा- BJP-RSS के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। हम आरक्षण से 50% की लिमिट खत्म कर, आरक्षण को 50% से आगे बढ़ाएंगे। PM से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि देश में अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं, गरीब लोग गरीब होते जा रहे हैं, आपकी इस पर क्या राय है? पीएम मोदी ने 30 सेकेंड सोचा और कहा कि क्या मैं सबको गरीब कर दूं?
भाजपा कहती है कि वो संविधान बदल देगी, उन्हें सपने नहीं देखने चाहिए : राहुल
![You are currently viewing भाजपा कहती है कि वो संविधान बदल देगी, उन्हें सपने नहीं देखने चाहिए : राहुल](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/05/Rahul_Gandhi.avif)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 23, 2024
- Post category:अनदेखा राजनीति / अभी अभी / देश / पॉपुलर
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article Lok Sabha Elections: हिसार से Congress टिकट न मिलने पर चंद्रमोहन का दर्द, X पर कवितायीन पोस्ट लिखा](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_26-2-300x175.jpg)
Lok Sabha Elections: हिसार से Congress टिकट न मिलने पर चंद्रमोहन का दर्द, X पर कवितायीन पोस्ट लिखा
![Read more about the article अयोध्या यात्रा होगी सुविधाजनक, 25 जनवरी से देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/01/Ayodhya-Ram-Mandir-300x231.jpg)
अयोध्या यात्रा होगी सुविधाजनक, 25 जनवरी से देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
![Read more about the article 60 करोड़ के ज़मीन बंटवारे ने ले ली 25 साल के युवक की जान! ग्वालियर में पंचायत बनी रणभूमि, 17.5 बीघा ज़मीन के लिए चली गोलियां; गांव में दहशत, चार थानों की पुलिस तैनात](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2025/02/whatsapp-image-2025-02-06-at-83142-pm-1_1738864258.jpeg)