दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस होते हैं SPG कमांडो, पलक झपकते ही हर हमला नाकाम!

You are currently viewing दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस होते हैं SPG कमांडो, पलक झपकते ही हर हमला नाकाम!

SPG Commando: देश के प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा एसपीजी कमांडो के हाथों होती है| यह देश की सबसे खास और स्पेशल फोर्स है, जो प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होती है| इसमें तैनात कमांडो की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाती है, जो देश की सबसे कठिन ट्रेनिंग में से एक है| बता दें कि इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है| स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का घोष वाक्य ‘शौर्यम, समपर्णम और सुरक्षणम’ है| फिलहाल SPG में करीब 3 हजार जवान हैं| यह पीएम की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं| ये जवान अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस होते हैं|

SPG कमांडो के जवान एक खास सूट और हथियार से लैस होते हैं| उन्हें अत्याधुनिक असॉल्ट रायफल और ऑटोमैटिक गन दी जाती हैं| यह जवान एल्बो और नी गार्ड पहने रहते हैं| SPG कमांडो जो काले रंग के चश्मे पहनते हैं वो बेहद खास होते हैं| इन चश्मों के जरिए आतंकी हमलों या ऐसे ही हमलों के दौरान धुआं आदि से बचा जा सकता है|

एफएनएच-2000 असॉल्ट राइफल, स्वचालित बंदूकें और कुछ खतरनाक पिस्तौल जैसे 17-एम से लैस होते हैं| SPG कमांडोज एक लाइट वेट बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं| माना जाता है कि ये AK 47 से चलाई गई गोली को भी झेल सकती है| अपनी ड्यूटी के दौरान आपस में साथी कमांडो से बात करने के लिए ये कान में लगे ईयर प्लग का सहारा लेते हैं|

Leave a Reply