नई दिल्ली। दिल्ली में बरकरार जल संकट को लेकर अब दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली सरकार ने अदालत से मांग की है कि वह हरियाणा को अधिक पानी सप्लाई करने के आदेश दें। दिल्ली की आप सरकार ने कोर्ट को बताया है कि शहर में पानी की मांग भीषण गर्मी के चलते बढ़ गई है और पड़ोसी राज्य हरियाणा को यह निर्देश दिया जाए कि वह एक महीने के लिए पानी की अतिरिक्त सप्लाई हमें कर दें। सरकार ने यह भी कहा है कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के पानी की मांग की पूर्ति हो। इसके साथ ही शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट के माध्यम यूपी और हरियाणा दोनों राज्यों को सहयोग के लिए कहा है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी की किल्लत इसलिए जूझ रही है क्योंकि हरियाणा उसके हिस्सा का पानी नहीं दे रहा है।
दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार
![You are currently viewing दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/05/delhi-water-crisis.webp)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 31, 2024
- Post category:देश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article मध्यप्रदेश में सर्दी का ब्रेक! लेकिन 1 फरवरी से फिर आएगी ठंड और बारिश, 1 से 4 फरवरी तक मौसम रहेगा बदला-बदला …](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2025/01/images-22.jpg)
मध्यप्रदेश में सर्दी का ब्रेक! लेकिन 1 फरवरी से फिर आएगी ठंड और बारिश, 1 से 4 फरवरी तक मौसम रहेगा बदला-बदला …
![Read more about the article Lok Sabha Elections 2024: Haryana में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, Anil Vij का नाम भी शामिल](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_13-1-300x175.jpg)
Lok Sabha Elections 2024: Haryana में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, Anil Vij का नाम भी शामिल
![Read more about the article मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा: टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, निवेशकों से सीएम यादव करेंगे वन-टू-वन चर्चा …](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2025/01/GiX807OWkAAWIz4.jpg)