जन अभियान परिषद विकासखंड उज्जैन द्वारा वार्ड क्रमांक 53 मे नवांकुर सखी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया
उज्जैन, 13 अगस्त | मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड उज्जैन द्वारा वार्ड क्रमांक 53 मे नवांकुर सखी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शास.निकाय सदस्य जन अभियान परिषद श्रीमती अजीता परमार, संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद श्री शिव प्रसाद मालवीय ,जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री जय दीक्षित एवं अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम मे श्रीमती अजीता परमार ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को लेकर जन जागरूकता अभियान बनेगा।श्रीमती परमार ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय संभाग समन्वयक ने कहा कि तिरंगा अभियान में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। सभी तिरंगे का सम्मान करें एवं इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका अदा करें। स्वागत भाषण श्री अरुण व्यास विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय लाठी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गए।
इस यात्रा में नवांकुर सखियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन श्री करुणा शितोले ने किया एवं आभार श्रीमति मोना शिंदे ने माना।