जबलपुर। मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है। जबलपुर से कई नियमित फ्लाइट कैंसिल करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जबलपुर एयरपोर्ट पर 450 करोड रुपए खर्च होने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। जबलपुर से कई जगहों की रेगुलर फ्लाइट को निरस्त किया गया। नागरिक उपभोक्ता मंच की तरफ से रजत भार्गव ने याचिका लगाई है। जबलपुर से नियमित फ्लाइट रद्द होने के कारण विकास बाधित होने का हवाला दिया गया है। याचिका जबलपुर की नियमित फ्लाइट बंद कर ग्वालियर, इंदौर और भोपाल की फ्लाइट बढ़ाने की बात कही गई है। मामले में चार सप्ताह के अंदर हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जवाब मांगा है। जानकारी दिनेश उपाध्याय, याचिकाकर्ता के वकील ने दी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी
![You are currently viewing एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/06/Jabalpur-Highcourt.jpg)
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 1, 2024
- Post category:मध्य प्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
![Read more about the article मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कहीं तापमान में उछाल तो कहीं ठंडक बरकरार, 8 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम; पश्चिमी विक्षोभ के चलते 12-14 फरवरी को बारिश की संभावना](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2025/02/images-26.jpg)
मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कहीं तापमान में उछाल तो कहीं ठंडक बरकरार, 8 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम; पश्चिमी विक्षोभ के चलते 12-14 फरवरी को बारिश की संभावना
![Read more about the article IPS मीट 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया IPS मीट का शुभारंभ, बड़ी घोषणा कर कहा मध्यप्रदेश में पुलिस थानों की होगी रैंकिंग; बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा पुरस्कार](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2025/02/GjK3br9XMAACZe_.jpg)
IPS मीट 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया IPS मीट का शुभारंभ, बड़ी घोषणा कर कहा मध्यप्रदेश में पुलिस थानों की होगी रैंकिंग; बेहतर प्रदर्शन पर मिलेगा पुरस्कार
![Read more about the article दिल्ली सीबीआई की रडार पर एमपी के 70 नर्सिंग कॉलेजः, संचालकों में हड़कंप](https://jantantra.in/wp-content/uploads/2024/05/image-1-7-1024x576-1-300x169.jpg)