उज्जैन,13 अगस्त | जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा बताया कि, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में 12 अगस्त 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक सघन जागरूकता अभियान (Intensified IEC Campaign) संचालित किया जा रहा है।
यह अभियान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन का महत्वाकांक्षी अभियान है| अभियान का मुख्य उद्देश्य 15 से 49 आयुवर्ग के जनसामान्य में एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि वे एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के तरीके तथा एचआईवी जांच एवं उपचार आदि के संबंध में जागरूक हो सकें तथा एचआईवी, एस.टी.आई जांच एवं उपचार सेवाओं का अधिकाधिक लाभ ले सकें। इस अभियान में प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शहरी बस्ती क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।