मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।
सलमान खान पर गोलीबारी का प्लान फेल, लॉरेन्स बिश्नोई गिरोह के 4 गुर्गे गिरफ्तार

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 1, 2024
- Post category:अभी अभी / मनोरंजन
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like

शादी के 4 साल युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, कोर्ट ने याचिका मंजूर की; दोनों के बीच फैमिली कोर्ट ने 4.75 करोड़ के सेटलमेंट तय

BJP के विज्ञापन पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
