नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 2 दिनों से यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपसे आपका मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहती है। अगर मोदी जी ‘मंगलसूत्र’ का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते। जब मणिपुर में एक महिला का वस्त्रहरण कर उसके वस्त्र जलाए गए तब भी मोदी चुप थे, कुछ नहीं बोले। उनके उस महिला के मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा। आज वह वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें। उन्हें शर्म आनी चाहिए। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं और 55 साल कांग्रेस की सरकार रही। क्या किसी ने आपका सोना, मंगलसूत्र छीना? युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने देश को अपना सोना दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हो गया। सच्चाई यह है कि ये (भाजपा) लोग महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते।
मणिपुर में महिला का वस्त्रहरण हुआ, PM मोदी ने उनके मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा : प्रियंका गांधी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 24, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
सीएम बोले– स्वदेशी ही सच्ची राष्ट्रसेवा, हर नागरिक देशी उत्पाद अपनाए तो मजबूत होगी अर्थव्यवस्था: ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ संगोष्ठी की दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत, CM ने किया स्वदेशी अभियान के ब्रोशर का विमोचन!
स्ट्रीट वेंडर्स के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: पीएम स्वनिधि योजना अब 2030 तक, पहली किस्त 15 हजार रुपए; सीएम मोहन यादव बोले- “स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वरदान है पीएम स्वनिधि”