फ्री में देख सकेंगे मुंबई बनाम दिल्ली मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

You are currently viewing फ्री में देख सकेंगे मुंबई बनाम दिल्ली मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को अब तक खेले चार मैचों में से तीन में करारी हार का सामना करना पड़ा है। गेंदबाज रनों पर अंकुश लगाने में बुरी तरह से नाकाम हुए हैं, तो बल्लेबाज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। टूर्नामेंट के 20वें मैच में दिल्ली की अगली भिड़ंत अब मुंबई इंडियंस के साथ उन्हीं के घर पर होगी। मुंबई की कहानी भी ठीक दिल्ली की तरह है और टीम को इस सीजन की पहली जीत की अभी भी तलाश है।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 20वां मैच 7 अप्रैल को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच आईपीएल 2024 का 20वां मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 20वां मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा। मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

मुंबई और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है। वानखेड़े की आउटफील्ड भी काफी तेज है। हालांकि, पिछले मैच में मुंबई के बल्लेबाज इसी मैदान पर रनों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए थे।

वानखेड़े के मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 110 मैच खेले गए हैं। इसमें से 50 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाल टीम के हाथ लगी है, जबकि 60 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। यानी रनों का पीछा करने इस ग्राउंड पर फायदे का सौदा नजर आता है।

Leave a Reply